script

गोरखपुर में हुए इस अजब अपहरण की गजब कहानी जानकर सब हैं हैरान

locationगोरखपुरPublished: Feb 26, 2018 03:20:47 am

गोला क्षेत्र में नौ माह पहले हुए अपहरण में अपहर्ता गिरफतार लेकिन अपहृत का पता नहीं

Kidnapping case

अपहरण के मामले

गोरखपुर। गोला क्षेत्र में एक अजीबोगरीब अपहरण का मामला प्रकाश में आया हैै। क्रेन ड्राइवर को किराया न देना पड़े इसलिए मालिक ने उसका अपहरण करा लिया। हालांकि, ड्राइवर के पिता की तहरीर मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पैसे की देनदारी की वजह से अपहरण को अंजाम दिया गया। इस प्रकरण में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया था। अपहरण करीब नौ महीने पहले हुआ था। पर सबसे अजीब यह कि पुलिस भले ही अपहर्ताआें की गिरफतारी कर अपना पीठ थपथपा रही लेकिन अपहृत व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपहृत का भी पता लगा लिया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक गोला प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार गोला का रहने वाला संजय गौतम क्रेन का ड्राइवर है। वह उरूवा क्षेत्र के सहुआ के रहने वाले विनोद दुबे का क्रेन चलाता था। क्रेन को विनोद दुबे नामक व्यक्ति चलवाता था। बताया जा रहा कि क्रेन के ड्राइवर संजय का करीब डेढ़ लाख रुपये मालिक पर बकाया था। संजय अपना मेहनताना बार बार मांगता था। बार बार उसको कोई न कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता था।
संजय के पिता राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे संजय गौतम को बकाया धनराशि मालिक द्वारा न देना पड़े इसलिए उसका उन लोगों ने अपहरण कर बंधक बना लिया गया। बार बार उसके बारे में पूछने पर कोई कुछ नहीं बता रहा था। उसके घर नहीं आने से घरवाले काफी परेशान थे। संजय मर्इ २०१७ में गायब हुआ था। पिता का कहना था कि बकाया धनराशि नहीं देने पड़े इसलिए उसको कहीं छुपाया गया है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल कर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि रविवार को गोपालपुर तिराहा के पास चीनी मिल मोड पर आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों विनोद दुबे, गाहासाड़ के अजीत सिंह , खरैला के मंदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज था। अपहरण के आरोप में तीनों को जेल भेज दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो