दरअसल, नगला चांदन गांव में खुशी का माहौल था। गांव के चरन सिंह की बेटी की शादी के लिये काफी संख्या में बरती पहुंचे थे। हरियाणा से आई बारात में कुछ बारातियों ने ग्रामीणों के घर के बाहर कार खड़ी कर दी। जिसके बाद कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ बारातियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और देखते-दखते खुशी का माहौल मातम में बादल गया। फायरिंग के दौरान कनपटी में गोली लगने से 21 वर्षीय जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बंदूक के छर्रे लगने से 13 वर्षीय प्रेमपाल और 10 वर्षीय अशोक भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जगमोहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बारातियों की तीन कारों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं घटना के बाद सभी बाराती मौके से फरार हो गए। लड़की पक्ष के अधिकांश लोग भी वारदात के बाद से गायब बताए जा रहे हैं।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने जिला पलवल थाना चांदहट के गांव भोंडा निवासी कैलाश व गांव सोंडा निवासी भीम सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।