scriptभरभरा कर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, 2 बच्चों की मौत, 6 घायल | 2 children died after roof of house collapsed in Greater Noida | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, 2 बच्चों की मौत, 6 घायल

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में आज यानी रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो सगी बहनों की मलबे में दब कर मौत हो गई। वहीं, 6 मजदूर घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडाDec 24, 2023 / 08:55 pm

Aniket Gupta

greater_noida_news_.jpg
Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में आज यानी रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो सगी बहनों की मलबे में दब कर मौत हो गई। वहीं, 6 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा समाधिपुर गांव का है, जहां के रहने वाले लाल सिंह के मकान की दूसरी मंजिल की छत का निर्माण कार्य चल रहा था। छत गार्डर पटिया की बनी थी। और निर्माणाधीन छत पर ही लेबरों ने सीमेंट का मसाला बना रखा था, जीका वजन अधिक था। और अधिक वजन होने की वजह से दूसरी मंजिल की छत भरभरा कर गिर गई। ऊपरी मंजिल की छत गिरने पर नीचे की मंजिल की भी छत गिर गई, जिसके नीचे दो सगी बहनें दब गई और उनकी मौत हो गई। साथ ही घटना के वक्त काम करने वाले लेबर लंच कर रहे थे और वे घायल हो गए।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया
घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना को लेकर गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को दादरी थानाक्षेत्र के समाधिपुर गांव में एक व्यक्ति अपने घर की छत पर ईंट बिछवाकर कर उसकी मरम्मत करा रहा था। ऊपरी मंजिल की छत पर अधिक वजन हो जाने के कारण छत बीच वाली छत पर गिर गई, और फिर बीच वाली छत भी नीचे गिर गई। छत गिरने से नीचे खेल रही पीड़ित व्यक्ति की दो पोती दब गई। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।

Hindi News/ Greater Noida / भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, 2 बच्चों की मौत, 6 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो