scriptअपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे 50 किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | 50 Farmers arrested before protest at Yamuna express | Patrika News

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे 50 किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 23, 2019 08:46:33 pm

Submitted by:

Iftekhar

यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन की थी योजना
प्रदर्शन से यमुना एक्सप्रेस-वे हो जाता ठप
जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण से नाराज हैं किसान

farmer.png

ग्रेटर नोएडा. जेवर ग्रीन फील्ड जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए बढ़ी दर से मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसान संघर्ष समिति के प्रस्तावित जेवर टोल प्लाज़ा पहुंच कर ***** जाम करने की कोशिश को पुलिस और प्रशासन ने विफल कर दिया। प्रदर्शन के दौरान 50 के करीब किसानों को हिरासत में ले लिया गया। इन सभी किसानों को सूरजपुर पुलिस लाइन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें

UP को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया ऐसा बड़ा ऐलान कि सपा-बसपा और भाजपा में मच गई खलबली



 

यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसान हंगामा कर रहे थे। सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में ये किसान दयानतपुर गांव से प्रदर्शन करने के लिए निकले। ये लोग कस्बा जेवर में दुकानें बंद कराने तथा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम करने जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सावधान हो गई और आस-पास के इलाकों में पुख्ता इंतजाम कर दिए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दर्जनों किसानों को जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना था कि इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। तब पुलिस ने आगे बढ़ रहे 50 लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य किसान वहां से वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भैंस के आगे बीन बजाने का दिखा गजब का नजारा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वे अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई माह से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें जबरन हिरासत में लिया है। इस पर एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना है, कि किसानो कि मांग इलीगल है। वे जब तक शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं कि जब उन्होने कानून व्यवस्था भंग कने का प्रयास किया तभिन पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो