scriptअखलाक हत्याकांड के आरोपी पर जानलेवा हमला, कैंची और लाठी-डंडों से पीटा | accused of akhlaq murder case attacked in greater noida | Patrika News

अखलाक हत्याकांड के आरोपी पर जानलेवा हमला, कैंची और लाठी-डंडों से पीटा

locationग्रेटर नोएडाPublished: Nov 11, 2019 03:27:21 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. अखलाक हत्याकांड के आरोपी पर 3 युवकों ने किया हमला. नशे में हुई थी दो पक्षों में गालीगलौज. पीड़ित पर कैंची और लाठी-डंडों से हमला
 

crime_1.jpg

crime

ग्रेटर नोएडा। बिसाहड़ा गांव के अखलाक हत्या के एक आरोपी पर कुछ युवकों ने कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिसाहड़ा गांव निवासी विक्की और विशाल के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि रविवार को विशाल पर हमला कर दिया था। यह दादरी आ रहे थे। उसी दौरान गांव के पास ही राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज के पास 3 युवकों ने उसे घेर लिया।
विशाल ने बताया कि घटना के दौरान मौके पर काफी लोग थे, लेकिन किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया। विशाल के बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। करीब 4 साल पहले अखलाक की पीट—पीटकर हत्या कर दी थी। कथित गोमांस को लेकर ग्रामीणों ने उनके घर पर हमला किया था। इस मामले में अखलाक की हत्या के मामले में विशाल भी जेल गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो