तापमान गिरने के साथ ही बढ़ेगी शीत लहर की गति
मौसम के साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक मैदानी इलाकों में 21 और 22 जनवरी को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट और हवा की गति में इजाफा दर्ज किये जाने के साथ सर्दी एक बार फिर बढ़ने का अनुमान है। एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही शीत लहर यानि ठंडी हवा की गति बढ़ जाएगी। जिससे ठिठुरन हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी आैर शीतलहर के बाद दिल्ली एनसीआर सहेत यूपी के कुछ क्षेत्रों में कोहरा पड़ सकता है। इनमें मुरादाबाद, सहारनपुर समेत अन्य जिले है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब से लेकर 26 जनवरी तक बारिश आने के साथ ही ठंड बढ़ेगी। तापमान एक बार फिर तीन से चार तक पहुंच सकता है।
इन क्षेत्रों में दिख सकता हैं ज्यादा असर, संभलकर करें ड्राइव
मौसम विभाग के अनुसार सुबह हवा की गति आैर शीत से ठिठुरन बढ़ेगी।एेसे में बच्चे आैर बुजुर्ग घर से निकलने से गुरहेज करें।प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ अनिल सिंह ने बताया कि बरसात से एयर क्वालिटी इंडेक्स और धूल के कणों में गिरावट की उम्मीद है। एेसे में कोहरा झट सकता है।लेकिन ठंड अपने पीक पर रह सकती है।इसको देखते हुए दिल्ली व एनसीआर नोएडा, गुड़गांव व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर जिलों में भी सुबह आैर शाम के समय वाहन संभलकर चलाये।