script

कांग्रेस नेता ने गुजरात चुनाव के परिणाम का श्रेय राहुल गांधी को दिया, जानिए क्‍यों

locationग्रेटर नोएडाPublished: Dec 18, 2017 02:43:57 pm

Submitted by:

sharad asthana

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई थी पूरे देश की नजर

gujrat election
ग्रेटर नोएडा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम पर पूरे देश की नजर टिकी हुई थी। सोमवार सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए। शुरुआत में जैसे ही नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे। बाद में परिणाम बदलने के साथ ही भाजपा खेमा खुश दिखाई दिया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई सीटों का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रयास की जीत बता रहे हैं।
सपा नेता ने गुजरात व हिमाचल चुनाव में भाजपा की बढ़त की बताई यह वजह

इस बार बेहतर प्रदर्शन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पिछले विधानसभा के मुकाबले इस बार कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन गुजरात में किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी ने काफी प्रयास किया। लगातार गुजरात में रैलियां कीं। साथ ही कैपेंन चलाकर जनता के बीच में गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रधानमंत्री ने चुनाव में रैली नहीं की। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान रैली की है। साथ ही हिमाचल और गुजरात चुनाव एक साथ न कराकर बीजेपी ने चाल चली थी। हिमाचल और गुजरात के चुनाव एक साथ नहीं कराए। ताकि दोनों के बीच में पूरी तैयारी की जा सके।
भाजपा व कांग्रेस से आगे निकली बसपा, घाेषित किया अपना लोकसभा प्रत्‍याशी

कार्यकर्ताओं में मनने लगी खुशी

वहीं, भाजपा के स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने बताया कि यह पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह व कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि जीत मायने रखती है, जीत होनी चाहिए। सीट का अंतर कम-ज्यादा होता रहता है। उधर, गौतमबुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों राज्यों में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जश्न के फोटो भी सोशल मीडिया पर लगातार डाले जा रहे है। वहीं, पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा, नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गजेंद्र मावी ने मिठाई बांटी। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर पंडित महेश चंद शर्मा महामंत्री ग्रेटर नोएडा मंडल, युवा नेता अनु पंडित, गजेंद्र शर्मा, अरुण कटारिया, अजय निगम, संदीप शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो