script

घरों में LPG गैस की जगह लेगी ये चीज, सरकार करने जा रही बहुत बड़ा बदलाव

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 08, 2019 03:27:11 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. विकल्प तलाश रही सरकार. प्रदूषण भी होगा कम. एलपीजी की जगह इस गैस लागू करने के लिए सरकार वसूलेगी बिल
 
 

lpg-cylinder-price-1559369585.jpg
नोएडा. एलपीजी की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। भोजन बनाने के लिए ऊर्जा के दूसरे विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए खुद सरकार रिन्यूवल एनर्जी के अन्तर्गत बायो गैस के विकल्प पर संभावना तलाश रही है। अगर यह कामयाब हुआ तो बायो गैस के इस्तेमाल से लोगों को एलपीजी पर आधे से भी कम खर्च करना होगा। इसका फायदा गांवों व दूर—दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को होगा। इसके अलावा पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा।
यह भी पढ़ें

भारी भरकम चालान से बचने के लिए लोगों ने निकाला यह तरीका, सरकार को भी रहा यह फायदा

नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो सेंटर में चल रहे कॉप-14 (कान्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) में एनर्जी के कार्यक्रम के दौरान आने वालेे समय में ऊर्जा की जरुरतों के दूसरे विकल्प पर कार्य कर रही है। एमएनआरई के सेक्रेटरी आनन्द कुमार ने बताया कि बायो गैस ऊर्जा का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की जरुरतों को पूरा करने के लिए इसे एलपीजी का विकल्प बनाया जा सकता है।
इसके उपयोग के लिए ग्रामीण ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है। एलपीजी के स्थान पर इसके इस्तेमाल के लिए 10 डेमो किए गए हैं। आगामी 10 महीनों में इसका उपयोग शुरू किया जा सकता है। बायो गैस एलपीजी से काफी सस्ती है। लोगों की रसोई तक इसका लाभ पहुंचाया जा सकता है। लोगों से इसके लिए बिल वसूला जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो