scriptसरेआम सपा नेता की गोली मारकर हत्या मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार | BJP Leader Annu Kataria arrested in SP leader murder case | Patrika News

सरेआम सपा नेता की गोली मारकर हत्या मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 10, 2019 02:43:42 pm

Submitted by:

lokesh verma

खबर की खास बातें-

सपा के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या का मामला
31 मई को दादरी थाना क्षेत्र के जारचा रोड पर दिनदहाड़े की थी सपा नेता की हत्या
हत्याकांड में अब तक भाजपा नेता समेत छह आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

BJP Leader Arrested
ग्रेटर नोएडा. थाना दादरी क्षेत्र में सपा के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दो महीने पहले सपा नेता रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस इस केस में भाजयुमो जिला महामंत्री अन्नू कटारिया की गिरफ्तारी के साथ ही मुख्य आरोपी बालेश्वर कटारिया समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीन अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Greater Noida: पुलिस ढूंढ रही इस ‘महिला सिपाही’ को, जानिए क्‍याें- देखें वीडियो

बता दें कि 31 मई को दादरी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी समाजवादी पार्टी के नेता रामटेक कटारिया जारचा रोड स्थित अपनी दुकान के सामने नाले का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान उनके गांव के ही रहने वाले बलेश्वर कटारिया समेत कई लोग पहुंचे और आते ही रामटेक कटारिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां लगते ही रामटेक धरासायी हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सपा नेता की दिनदहाड़े हत्या से शहर में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद रामटेक कटारिया के परिजनों ने इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अन्नू कटारिया समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें

दसवीं पास युवक ने कई युवतियों को फंसाया, बाद में उनके साथ कर दिया यह कांड

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और हत्या के मुख्य आरोपी बालेश्वर कटारिया समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। अब दादरी पुलिस ने भाजयुमो के जिला महामंत्री अन्नू कटारिया को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि अब तक रामटेक कटारिया हत्याकांड में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या के पीछे वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो