script

भाजपा के खिलाफ बिगुल बिगुल फूंकने वाले बसपा के दिग्गज नेता को केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा

locationग्रेटर नोएडाPublished: Mar 25, 2019 12:18:01 pm

Submitted by:

virendra sharma

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के गढ़ में भाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही है
मायावती का गृहजनपद होने की वजह से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट बसपा के लिए अहम है
 

bjp

भाजपा के खिलाफ बिगुल छेड़ने वाले बसपा के दिग्गज नेता को केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा. Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के गढ़ में भाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही है। बसपा सरकार में मंत्री व कद्दावर नेता वेदराम भाटी इसी माह भाजपा में शामिल हुए थे। 2 बार सिकंदराबाद और 1 बार जेवर विधानसभा से बसपा विधायक रह चुके वेदराम भाटी के बाद में 2 और नेता भाजपा में शामिल हुए है। इनमें एक बसपा नेता जेवर विधानसभा प्रभारी था।
यह भी पढ़ें

VIDEO: टिकट मिलते ही इस भाजपा सांसद के विरोध में उतरे लोग, कर दिया बड़ा ऐलान

दरअसल, मायावती गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव की रहने वाली है। मायावती का गृहजनपद होने की वजह से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट बसपा के लिए अहम है। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर बसपा के सुरेंद्र नागर ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2014 मोदी लहर में बसपा हार गई। अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बसपा में सेंध लगाई है। रविवार को बसपा के 2 और नेता भाजपा में शामिल हो गए है।
bjp
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने लड़पुरा गांव निवासी अमित भाटी व तुगलपुर के बसपा कार्यकर्ता मोनू गुर्जर को पार्टी में शामिल कर लिया। अमित भाटी बसपा के जेवर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी थे। अमित भाटी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अमित भाटी ने डॉ. महेश शर्मा को हराने के लिए बसपा से वोट मांगे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो