script

सीएम योगी आदित्यनाथ फिर पहुंचेंगे नोएडा , राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे आगाज

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jan 11, 2018 09:39:49 pm

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी भी युवाओं को करेंगे संबोधित

cm yogi

ग्रेटर नोएडा. स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर 12 जनवरी यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2018 का गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में आगाज होगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भी शामिल होंगे। इस युवा महोत्सव में देशभर के सभी राज्यों से लगभग 6,000 युवा अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और दिल्ली के लगभग 2500 युवा शामिल होंगे। यह पहली बार है, जब इसमें युवक और युवतियों की संख्या बराबर होगी।

इस किक्रेट स्टेडियम में प्रेमी युगल करते हैं अश्लील हरकत

नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) दिलावर सिंह ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2018 पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दौरान ख्यातिलब्ध व्यक्तियों के साथ समकालीन विषयों पर प्रेरक बातचीत के 18 सत्र होंगे। इन वार्तालाप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श वार्ता भी शामिल होगा। इसके अलावा स्वच्छता, नदी संरक्षण, डिजिटल मुद्रा और वित्तीय समावेशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कैशलेस इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और सच्ची नागरिकता आदि पर चर्चा होगी। इसके अलावा जैविक खेती, समाजिक आर्थिक मुद्दों, किसान क्रेडिट कार्ड, स्किल इंडिया आदि विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिलावर सिंह के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में प्रतिदिन खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्देश्य संकल्प से सिद्धि है।

उन्होंने कार्क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 13 और 14 जनवरी को सशक्तिकरण सत्र होगा। इसमें समाज और देश के विकास के लिए युवाओं की भूमिका पर चर्चा होगी। 15 जनवरी को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। यह सात सत्रों में होगा। इसमें आत्मनिर्भता के लिए किए जाने वाले उपायों, हेल्थ और वेलनेस, प्रकृति के संतुलन, टेक्नोलॉजी की भूमिका और न्यू क्रिएटिव आइडियाज का सत्र शामिल है। सभी सत्रों में सर्वश्रेष्ठ आइडिया देने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो