scriptLok Sabha Election: राहुल गांधी ने इस भाजपा एमएलसी के बेटे को दिया टिकट ताे कांग्रेसियों ने कर दी बगावत | congress baghawat in gautambudh nagar on lok sabha ticket | Patrika News

Lok Sabha Election: राहुल गांधी ने इस भाजपा एमएलसी के बेटे को दिया टिकट ताे कांग्रेसियों ने कर दी बगावत

locationग्रेटर नोएडाPublished: Mar 18, 2019 10:58:11 am

Submitted by:

sharad asthana

– गौतमबुद्ध नगर से डॉ. अरविंद सिंह को दिया गया है टिकट
– पूर्व दादरी विधायक ने रुपये लेकर टिकट बेचने के लगाए आरोप
– पैराशूट प्रत्‍याशी उतारने पर चुनाव बहिष्‍कार का पहले ही ऐलान कर चुके हैं स्‍थानीय नेता

Rahul Gandhi

Lok Sabha Election: राहुल गांधी ने इस भाजपा एमएलसी के बेटे को दिया टिकट ताे कांग्रेसियों ने कर दी बगावत

नोएडा। गौतमबु्द्ध नगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 18 मार्च (साेमवार) यानी आज से नामांकन भी शुरू हो गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन की तरफ से बसपा के सतवीर नागर जबक‍ि कांग्रेस की तरफ से डॉ. अरविंद सिंह को टिकट मिला है। भाजपा की सूची अभी आनी बाकी है। इस बीच कांग्रेस उम्‍मीदवार का ऐलान होने के बाद पार्टी में बगावत भी सामने आने लगी है।
यह भी पढ़ें

जयंत चौधरी की सभा में एेसा डांस देख सबने निकाल लिए मोबाइल, देखें डांसर का वीडियो

भाजपा एमएलसी जयवीर सिंह के बेटे हैं डॉ. अरविंद

कांग्रेस ने गौतमबु्द्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद सिंह चौहान को टिकट दिया है। डॉ. अरविंद सिंह भाजपा एमएलसी जयवीर सिंह के बेटे हैं। इसके बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हो रहा है। दादरी से दो बार विधायक चुने जा चुके रघुराज सिंह ने फेसबुक पर जमकर हमला बोला। उनके नाम से बनी प्रोफाइल पर लिखा गया, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में कांग्रेस का टिकट सिंधिया व राणा गोस्वामी ने बेच दिया। सोनिया गांधी व राहुल गांधी को बदनाम करने की एक साजिश रची गई है। इन उम्मीदवार को किसने रिकमेंड किया, इनका बायोडाटा क्या है, इनकी कांग्रेस में क्या पृष्ठभूमि है। इनके पिता बसपा में मंत्री रहे हैं। अब भाजपा में हैं। फिर भी इनको टिकट देना धनबल का करिश्मा नहीं तो और क्या है? इसकी जांच की जाए।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: गठबंधन के इन उम्‍मीदवारों के खिलाफ प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस

राजबब्‍बर पर भी लगाए आरोप

रघुराज सिंह ने एक अन्‍य पोस्‍ट में लिखा, राजब्बर जी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा टिकट को बेचने में कितने का सौदा तय किया। कृपया जनता को भी अवगत कराइये की आप कितने पारदर्शी हैं। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को भी पता चले कि हमारा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष टिकटों का सौदा कितने में करता है। वो भी भाजपाइयों से मिलकर। इस बारे में पूर्व विधायक रघुराज सिंह का कहना है क‍ि उनकी पीढ़ि‍यां कांग्रेस की सेवा कर रही हैं और अब बाहर से एक युवक को लाकर प्रत्‍याशी बना दिया गया। वह इसका विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, होली से पहले छाएंगे बादल होगी तेज बारिश

क्‍या बोले डॉ. अरविंद सिंह

पूर्व विधायक रघुराज सिंह के अलावा कांग्रेस के जिला व महानगर के भी पदाधिकारियों ने इसको लेकर विरोध जताया है। वहीं बताया जा रहा है क‍ि इसको लेकर रविवार को कई नेताओं और टिकट के दावेदारों ने हाईकमान को पत्र भेजकर विरोध जताया है। इसको देखते हुए हाईकमान सोमवार को कोई फैसला ले सकती है। 1 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में पैराशूट प्रत्‍याशी उतारने पर चुनाव के बहिष्‍कार का ऐलान किया गया था। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नागर की तरफ से हाईकमान को एक पत्र भी भेजा गया था। वहीं, इस बारे में डॉ. अरविंद सिंह चौहान का कहना है क‍ि मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। सब एक साथ हैं। मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो