scriptयमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल, तीन गंभीर | double decker bus overturns due to tire explosion at Yamuna Expressway | Patrika News

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल, तीन गंभीर

locationग्रेटर नोएडाPublished: Mar 05, 2021 12:37:26 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
– हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार
– तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

greater-noida.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर थाना क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगो को भर्ती करने के बाद बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के साथ छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में दो बेटे बने पिता की जान के दुश्मन, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

यमुना एक्सप्रेस के पर पलटी डबल डेकर बस और मची चीख-पुकार और अफ़रा-तफ़री के बीच घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है ये हादसा कितना बड़ा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि डबल डेकर बस फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्रियों सवार थे। जब यह डबल डेकर बस दनकौर थाना में स्थित यमुना एक्सप्रेस क्षेत्र पहुंची तभी तेज रफ्तार के कारण बस अनियन्त्रित होकर पलट गई।
सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेसक्यू कर घायल हुए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ग्रेटर नोएडा कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है 45 वर्षीय हरीराम, 22 वर्षीय गोपी और 19 वर्षीय अमन की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती किया गया है। वहीं, बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो