scriptबदमाशों पर फिर आफत बनकर टूटी नोएडा पुलिस, पुलिस ने ऐसे किए दो इनामी गिरफ्तार | encounter between police and criminals in noida | Patrika News

बदमाशों पर फिर आफत बनकर टूटी नोएडा पुलिस, पुलिस ने ऐसे किए दो इनामी गिरफ्तार

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 16, 2019 11:32:13 am

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातें:—
1. पुुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां2. गोली लगने से दो बदमाश घायल3. दोनों बदमाश 25—25 हजार के इनामी
 

police
ग्रेटर नोएडा. पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो इनामी बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4 दिन पहले एक शोरूम से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशो के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक पिस्टल, बाइक और लूट के 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें

गांवों की बदलेगी सूरत: कांग्रेस शासित राज्यों का मॉडल अपनाकर यूपी सरकार करेगी विकास

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात 2 बदमाश दादरी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस दादरी के बिसाहड़ा रोड पर चेकिंग करने में जुट गई। पुलिस को एक बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश दिखाई दिए। जब पुलिस ने दोनों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से दोनों घायल होकर वहीं गिर गए। घायल बदमाश ने दबोच लिया। इन बदमाशों ने शोरूम से 14 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से पुलिस ने 10 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की पहचान लोकेश उर्फ़ रोकी और गौरव के रूप में की है। इन दोनों ने 11 अक्टूबर को दादरी के जीटी रोड स्थित कॉब रेडीमेड के शोरूम में घुसकर तमंचे के बल पर लूट शोरूम संचालक 14 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश 25-25 हजार के इनामी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो