दुकान बंद करने के साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे को जाम कराने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर सोमवार को किसान संघर्ष समिति बैनर तले सैंकड़ों किसान प्रदर्शन करने लगे। बड़ी संख्या में किसान दयानतपुर गांव से प्रदर्शन करने के लिए निकले। यह लोग कस्बा जेवर में दुकानें बंद कराने तथा यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करने जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सावधान हो गई और आस-पास के इलाकों में पुख्ता इंतजाम कर दिए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दर्जनों किसानों को जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया है। एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना था कि किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माने। तब पुलिस ने आगे बढ़ रहे 50 लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य किसान वहां से वापस लौट गये। उन्होंने बताया कि किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इन मांगों लेकर कई माह से कर रहे हैं संघर्ष
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वे अपनी सात मांगों को लेकर पिछले कई माह से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें जबरन हिरासत में लिया है। इस पर एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि किसानों के आरोप गलत है। वे जब तक शांति पूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब उन्होने कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है।