ग्रेटर नोएडा

Fire in Noida: ग्रेटर नोएडा के एक रेस्तरां में लगी भीषण आग, समय रहते ही पा लिया गया काबू

Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इसके बाद चारों तरफ अफरा- तफरा मच गई। हालांकि, समय रहते ही फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

ग्रेटर नोएडाApr 07, 2024 / 12:27 pm

Anand Shukla

Fire in Greater Noida

Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लग गई। इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि बंबू नेशन रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की सहायता से आग को समय रहते ही बुझा दिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी अमेठी से लड़ सकते हैं चुनाव, कांग्रेस ने नई बनाई रणनीति

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा का यथार्थ हॉस्पिटल भी दिखाई दे रहा है। उसके ठीक पीछे एक रेस्टोरेंट में आग की लपटें भी दिखाई दे रही है। फायर विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो इसकी चपेट में हॉस्पिटल भी आ सकता था।

Hindi News / Greater Noida / Fire in Noida: ग्रेटर नोएडा के एक रेस्तरां में लगी भीषण आग, समय रहते ही पा लिया गया काबू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.