scriptपत्रिका रियलिटी चेक: शहर में हाई अलर्ट के बाद भी सड़कों से नदारद रही पुलिस | gurmeet ram rahim case verdict noida high alert but police not on highway and road | Patrika News

पत्रिका रियलिटी चेक: शहर में हाई अलर्ट के बाद भी सड़कों से नदारद रही पुलिस

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 25, 2017 08:55:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार देने के बाद में हिंसा भड़क उठी है। हिंसा की चपेट में देश के चार राज्य आ चुके है।

gurmeet ram rahim case

वीरेंद्र शर्मा,
ग्रेटर नोएडा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार देने के बाद में हिंसा भड़क उठी है। हिंसा की चपेट में देश के चार राज्य आ चुके है। इससे अछूता दिल्ली-एनसीआर भी नही रहा। गाजियाबाद में उपद्रवियों ने 2 बसों को आग के हवाले कर दिया। हरकत में आए प्रशासन ने धारा-144 लागू कर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम ने पुलिस को अहितयात बरतने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पुलिस किस तरह की अलर्ट है। इसका नजारा ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा में पत्रिका संवाददाता ने रियलिटी चेक किया। रियलिटी चेक के दौरान पुलिस की कली खुली गई। भीड़भाड़ वाले गोलचक्करों पर पुलिस अलर्ट ही नही दिखाई दी। सबसे व्यवस्तम माने जाने वाले परीचौक पर पुलिस दिखाई तो दी, लेकिन किसी से लेना-देना नही था।

बताया गया है कि गाजियाबाद के लोनी में रोडवेज बस में दो युवक आए और उन्होंने ज्वनशील पदार्थ डाल दिया। जिसकी वजह से बस आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। जिससे देखते हुए गौतमबुद्धनगर में पुलिस को हाई अलर्ट रहने के निर्देश सीनियर अफसरों ने दिए थे। लेकिन उसका कोई असर नही दिखाई दिया।

समय, 7:15 बजे

पत्रिका की टीम सबसे पहले अथॉरिटी गोलचक्कर पहुंची। अथॉरिटी गोलचक्कर बीटा-1 सेक्टर के पास है। यहां सीएम मार्केट और भीड़भाड़ वाला एरिया है। इस एरिया में अक्सर लूटपाट की घटनाएं भी सामने आती है। साथ ही कुछ ही दूरी पर कासना कोतवाली भी है। यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। दरअसल में शराब के नशे में धुत होकर पहले भी कई बार उपद्रवी बवाल कर चुके है। उसके बाद भी पुलिस अलर्ट नही दिखाई दी।
समय, 7:45 बजे

जगतफार्म मार्केट पर अक्सर पुलिस चैकिंग करती है। यह मार्केट शहर की सबसे पुरानी मार्केट में से एक मानी जाती है। शहर के लोग शोपिंग करने के लिए यहां जाते है। इसकी एक वजह यह भी है कि लोगों को सभी जरुरत का सामान यहां मिल जाता है। लेकिन पुलिस यहां भी अलर्ट नही दिखाई दी। लोेगों की माने तो इतना संवेदनशील मामला होने की बाद पुलिस को सजगता बरतनी चाहिए।
समय, 8 बजे

शहर के सबसे व्यवस्तम गोलचक्कर परीचौक पर पुलिस तो दिखाई दी, लेकिन अलर्ट नही। दरअसल में परीचौक पर पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी के बाहर तो खड़ी थी, लेकिन आने-जाने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर नही दिखाई दी। इस गोलचक्कर से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्य के लिए वाहनों की आवाजाही रहती है। उसके बाद भी पुलिस की मुस्तैदी रामभरोसे थी।

ट्रेंडिंग वीडियो