scriptयमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दबिश डालने जा रहे एमपी पुलिस के चार सिपाहियों समेत 5 की मौत, तीन घायल | horrific accident on yamuna expressway in mathura five die | Patrika News

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दबिश डालने जा रहे एमपी पुलिस के चार सिपाहियों समेत 5 की मौत, तीन घायल

locationग्रेटर नोएडाPublished: Dec 03, 2021 10:49:58 am

Submitted by:

lokesh verma

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के दिन निकलने से पहले ही एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। इस भीषण हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के चार सिपाही समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80 पर पुलिया से टकराते हुए अनियंत्रित बोलरे दो हिस्सों में बंट गई।

horrific-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura-five-die.jpg
मथुरा. यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के दिन निकलने से पहले ही एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। इस भीषण हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के चार सिपाही समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80 पर पुलिया से टकराते हुए अनियंत्रित बोलरे दो हिस्सों में बंट गई। कार सवार मध्य प्रदेश के भूडेरा थाना पुलिस की टीम आगरा की ओर से नोएडा की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहले अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना मध्य प्रदेश पुलिस को भी दे दी गई है।
दरअसल, बोलेरो कार सवार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला स्थित भूडेरा थाना पुलिस की टीम हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश डालने के लिए निकली थी। जानकारी के अनुसार, बोलेरो कार जैसे ही तड़के करीब पांच बजे मथुरा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80 के नजदीक पहुंची तो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कार सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला सिपाही हीरा देवी, चालक जगदीश और पुलिस मित्र रवि कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सिपाही कमलेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मुख्य आरक्षी रतिराम के साथ धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- रहस्यमय परिस्थितियों में एएनएम की मौत, आगरा जिले की रहने वाली है एएनएम खुशबू यादव

अगवा युवती को बरामद करने जा रही थी पुलिस की टीम

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की टीम एक अगवा युवती की बरामदगी के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश डालने जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की आगरा से नोएडा आने वाली लाइन बंद हो गई। जिसके चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त बोलेरो को मार्ग से हटवाया और रास्ते को सुचारू कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो