यह भी पढ़ें
बड़ा नामी बिल्डर और उसकी पत्नी बने गैंगस्टर, देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-5 हरौला गांव के सुनील अवाना के मकान में राजू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये पर रहता है। राजू और उसके पत्नी के बीच में बेटे को लेकर विवाद हो गया। राजू की पत्नी की 28 वर्षीय रूबी है। इसी विवाद को लेकर सरेराह राजू ने बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर कर पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने जब घायल को इलाज के लिए ले कर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि राजू को अपने बेटे का रहम भी नहीं आया। राजू का बेटा भी उस समय रुबी की गोद में मौजूद था। चाकू लगने के बाद में महिला तड़पती रही। उस दौरान बेटा भी उसकी गोद में था। लेकिन आरोपी ने बेटे को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि उस दौरान कई कंपनियों का लंच चल रहा था। उस दौरान रोड पर काफी लोग इधर—उधर जा रहे थे। उसके बाद भी किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। काफी देर तक वहां मौके पर पड़ी हुई घायल तडपती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मृतक रूबी के मां व जीजा ने बताया कि राजू काफी गैरजिम्मेदार है। वह कुछ दिन काम करता और वह ज्यादतर समय घर पर रहता था। इसकी वजह से दोनों के बीच में झगडा होता रहता था। पति से विवाद के चलते रूबी हरोला में अपने माँ के घर रह रही थी और फ़ैक्ट्री में काम कर अपने बच्चे का पालन पोषण कर रही थी। सेक्टर—20 कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।