Weather Tomorrow: मानसून एक्सप्रेस की वापसी से हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया कल तक के लिए Yellow Alert
ग्रेटर नोएडाPublished: Sep 10, 2023 05:27:54 pm
Weather Tomorrow: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ी है। लगातार दो दिनों से कई इलाकों में हो रही बारिश ने राहत दी है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


प्रतीकात्मक तस्वीर
Weather Tomorrow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश ने अपनी वापसी की है। लगातार दो दिनों से कई जगहों पर रातभर बारिश होती रही। बारिश होने से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों के लिए अनुमान है कि लोग झमाझम बारिश का लुत्फ उठाएंगे। उसके साथ ही सोमवार को भी मौसम सुहावना रहने वाला है। हालांकि आगे मौसम में बदलाव आएगा और बारिश कम होगी। वैसे अभी बादलों का आना जाना लगा रहेगा। कई क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।