scriptIMD Weather Meteorological Department double alert before sunrise | IMD Weather Alert: सूरज उगने से पहले आया मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 15 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश | Patrika News

IMD Weather Alert: सूरज उगने से पहले आया मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 15 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 19, 2023 08:42:36 am

Submitted by:

Aniket Gupta

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने आज सुबह सुबह ही ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि आज का दिन सुहावना रहने वाला है। आज प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में दिन भर अच्छी बारिश हो सकती है।

IMD Weather Alert
IMD Weather Latest Alert
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने आज सुबह सुबह ही ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि आज का दिन सुहावना रहने वाला है। आज प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में दिन भर अच्छी बारिश हो सकती है। दिन भर काले बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी वजह से आज तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के आगरा, मैनपुरी, बुलंदशहर समेत 15 जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वें अपने अपने घरों में रहें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.