ग्रेटर नॉएडा. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार का इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने एक इंग्लिश पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर है। जो पैसे के लिए किसी की भी हत्या कर देता है।
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा ये शख्स कोई आम इंसान नहीं है। ये कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी है। जिसपर हत्या लूट रंगदारी के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। ग्रेटर नॉएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के पतवाड़ी गांव के गोलचक्कर के पास से जिले की एंटी एक्सटॉरशन टीम और बिसरख पुलिस की संयुक्त टीम मुठभेड़ के बाद 15 हजार का इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी को एक पिस्टल जिन्दा कारतूस और बाइक के साथ धार दबोचा।
पकड़ा गया बदमाश पर बादलपुर थाना क्षेत्र में 2016 में शराब कलेक्शन के गाड़ी पर हमला कर 11 लाख की लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने इसपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और जले भेजने की तयारी कर रही है। इस मामले के 4 आरोपी पहले ही पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिए थे।