scriptकिसानों का जेवर टोल पर विरोध, कहना- हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो… | Indian Farmer Union protest on jewar toll booth Yamuna expressway news in hindi | Patrika News

किसानों का जेवर टोल पर विरोध, कहना- हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो…

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 17, 2017 11:40:00 am

Submitted by:

pallavi kumari

किसानो का कहना- जेपी ग्रुप और प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है।

farmer protest

farmer protest

नोएडा. अपनी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बने जेवर टोल प्लाजा के कुछ टोल बूथों को जबरन बन्द करा दिया। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच। धरनास्थल पर किसानों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। कई घण्टे तक चले धरना प्रदर्शन के चलते कई टोल बूथ बन्द रहे। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
ग्रेटर नोएडा जेवर टोल प्लाजा पर अपनी मांगो को लेकर धरना दे रहे इन किसानो का कहना है कि जेपी ग्रुप और प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिसके चलते मजबूरन किसान एकत्र होकर आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर बने जेवर टोल प्लाजा के कुछ टोल बूथों को जबरन बन्द करवा दिया। किसान काफी समय से सर्विस रोड का निर्माण, कीटनाशक का छिड़काव, जेवर में लगने वाले जाम से निपटने के ठोस प्रबंध, किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, एक्सप्रेस की सर्विस रोड, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि रोकने की मांग को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें
 थमने का नाम नहीं ले रहा चोटी कटवा का आतंक, फिर कटी दर्जनों महिलाओ की चोटी

किसानों के दुवारा किए गए जेवर टोल प्लाजा पर किए गए धरने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाया जिसपर प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने 22 रुट्रीय एक ज्ञापन प्रसासन के आला अधिकारियों को सौंपा और धरना समाप्त किया। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगो को नहीं माना जाता है तो फिर से जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस मामले पर प्रसासन के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो