scriptKrishna Janmashtami 2018: कृष्ण के जन्‍म में कुछ घंटे बाकी, ऐसे पूजा करने से कभी कमी नहीं होगी धन की | Krishna Janmashtami 2018 par krishna janm ka celebration | Patrika News

Krishna Janmashtami 2018: कृष्ण के जन्‍म में कुछ घंटे बाकी, ऐसे पूजा करने से कभी कमी नहीं होगी धन की

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 03, 2018 12:53:09 pm

Submitted by:

virendra sharma

जन्माष्टमी को बाल गोपाल श्रीकृष्ण के जन्मदिन मनाया जाता है

नोएडा. जन्माष्टमी को बाल गोपाल श्रीकृष्ण के जन्मदिन मनाया जाता है। ठीक आधी रात को कृष्ण का जन्‍मद‍िन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अनुसार 2 सितंबर को रात्रि 8:47 बजे से शुरू होकर 3 सितंबर को रात्रि 7:19 बजे तक जन्माष्टमी रहेगी। जन्माष्टमी को देखते हुए शहर में तैयारी की गई है। इस्कॉन मंदिर krishna Janmashtami महोत्सव को मनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां 108 कलश अभिषेक का भव्य आयोजन होगा। 51 प्रकार के केक काटकर sri krishna का जन्मदिन मनाया जाएगा। वहीं 201 प्रकार के भोजन से भगवान का भोग लगाया जाएगा। यहां श्रीकृष्णलीला के अलावा रॉक शो गोविंद बैंड लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा। कार्यक्रम के समापन के बाद में प्रसाद वितरण रात्रि एक बजे तक किया जाएगा। इनके अलावा अन्य भव्य कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन मंदिर में किए जाएंगे।
इन बातों का रखे ध्यान

अक्सर लोग आर्थिक रुप से परेशान रहते है। धन को लेकर काफी चितिंत भी रहते है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण पूजा के दौरान चांदी की बांसुरी चढ़ाए। उसके बाद में अपने पर्स में रख लें। ज्योतिषाचार्य की माने तो ऐसे करने से कभी धन की कमी नहीं होती है। कन्हैया को माखन चोर कहा जाता है। उन्हें खुश करने के लिए माखन चढ़ाया जाता है। पूजा के दौरान श्रीकृष्ण को माखन जरुर चटाएं। इसके अलावा झूला, राखी भी बांधे। झूला श्री कृष्‍ण को पंसद है, साथ ही उन्हें राखी बांधने की प्रथा है। पुजा के दौरान तुलसी का यूज करें। ज्नमाष्टमी के दिन मिठाईयों का त्यौहार है। कृष्ण को फल व मिठाई चढ़ाए। भगवान श्रीकृष्‍ण को मोर पंख बहुत पंसद है। कान्‍हा की कृपा पाने के इच्‍छुक हैं तो आज के द‍िन मोर पंख जरूर चढ़ाएं।
मंदिर में ये होंगे कार्यक्रम

shri Krishna Janmashtami को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे है। नोएडा के इस्कॉन मंदिर में sri krishna janmashtami को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। sri krishna भगवान को 201 प्रकार के भोजन से भोग लगाया जाएगा। जन्मदिन मनाने के लिए 51 प्रकार के केक तैयार किए जा रहे है। यहां कीर्तन, आरती, दर्शन, कलश अभिषेक, डांस, नाटक, कृष्णलीला और रॉक शो गोविंद बैंड आदि कार्यक्रम होने है। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में krishna janmashtami पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम

इस्कॉन मंदिर में sri krishna janmashtami पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 4.30 से 12 बजे तक कीर्तन, आरती दर्शन, प्रसाद वितरित किया जाएगा। 9 से आरती होगी। 4 से 9 बजे तक कलश अभिषेक होगा। शाम 6 बजे से मध्य रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा कीर्तन, डांस, नाटक, कृष्णलीला और रॉक शो गोविंद बैंड जैसे कार्यक्रम होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो