scriptLockdown 4.0 में हथियारों के लाइसेंस को लेकर लिया गया बड़ा फैसला | License weapons are not renewed due to lockdown | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Lockdown 4.0 में हथियारों के लाइसेंस को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

Highlights
. लॉकडाउन में लाइसेंसी हथियारों को नहीं हो रहा रिन्युअल. जनपद में रिन्युअल का निकल चुका है टाइम
 

ग्रेटर नोएडाMay 22, 2020 / 09:22 am

virendra sharma

pistol.jpg

pistol

ग्रेटर नोएडा। यूपी में लॉकडाउन 4.0 लागू है। देशभर में लोगों में कोरोना वायरस का खौफ है। इसी बीच अब लाइसेंसी हथियार रखने वालों को भी डर सता रहा है। वजह लाइसेंसी हथियार के रिन्युअल न होना। दरअसल रिन्युअल का टाइम निकल चुका है। जिससे देखते उन्हें हथियार के लाइसेंस रद्द होने का भय है। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों ने साफ किया है कि लॉकडाउन के बाद हथियारों का रिन्युअल किया जाएगा।
कोरोना वायरस की वजह से मार्च माह से देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के बीच सभी उद्योग, बस, मेट्रो, ट्रेनें, मॉल, सिनेमाघर आदि पूर्णतय बंद है। साथ ही सरकारी दफ्तरों में भी जरुरी कार्य निपटाए जा रहे है। लाइसेंसी हथियारों के रिन्युअल का समय बीत चुका हैं। कोरोना के खौफ व लॉकडाउन की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दरअसल, जनपद में 1500 से 2 हजार ऐसे लाइसेंस धारक जिनके रिन्युअल का समय खत्म हो चुका है। साथ ही इनमें कुछ लोग अप्लाई भी कर चुका है। लाइसेंसधारकों की माने तो लॉकडाउन की वजह से वे रिन्युअल का फार्म जमा नहीं कराए पाए थे। ऐसे लाइसेंसधारकों को अब हथियार का लाइसेंस निरस्त होने का डर सता रहा है।
जिले में करीब 12 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। अनुमान के मुताबिक बीते मार्च से लेकर मई के अंत तक लगभग 2 हजार शस्त्र लाइसेंस का रिन्युअल होना था। सिटी मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि लाइसेंस के रिन्युअल को लेकर परेशान होने की जरुरत है। लॉकडाउन के बाद सरकार से गाइडलाइन मिलने के बाद लाइसेंस का रिन्युअल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो