scriptअदालत ने पिता को दी बेटे की कस्टडी तो नाराज बच्चे के मामा ने जीजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग | man shot his brother-in-law angered by the court's decision | Patrika News

अदालत ने पिता को दी बेटे की कस्टडी तो नाराज बच्चे के मामा ने जीजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

locationग्रेटर नोएडाPublished: Mar 29, 2022 10:08:09 am

Submitted by:

lokesh verma

ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा में एक युवक ने अपने जीजा को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अदालत के फैसले के बाद जीजा अपने बच्चे से मिलने ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव पहुंचा था। जहां उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह पूरी घटना पीड़ित के मोबाइल में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

man-shot-his-brother-in-law-angered-by-the-court-s-decision.jpg
उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में रिश्तों के बीच एक खूनी खेल खेला गया। जिसमें एक युवक ने अपने जीजा को गोली मार दी। अदालत के फैसले के बाद जीजा अपने बच्चे से मिलने ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव पहुंचा था। जहां उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह पूरी घटना पीड़ित के मोबाइल में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्द से कराहते इस शख्स का नाम नवीन है, जो कि ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव का रहने वाला है।
दरअसल, नवीन की पत्नी ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने नवीन पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में नवीन के जेल जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को साथ ले गए थे। बच्चा अब चार वर्ष का है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद नवीन ने कोर्ट में बच्चे की सुपुर्दगी के लिए केस दायर किया था। 24 मार्च को मासूम को कोर्ट के समक्ष लाना था। इससे पहले ही दोनों पक्ष में हुई बातचीत में नवीन को बच्चे की सुपुर्दगी देने का निर्णय हुआ। आरोप है कि नवीन बच्चे की सुपुर्दगी लेने लड़पुरा गांव के पास पहुंचा था। तभी दो पिस्टल से उस पर फायरिंग की गई।
यह भी पढ़ें- सात साल तक किया दुराचार, जाने क्यों हाईकोर्ट ने दे दिया जमानत

जीजा को मारी तीन गोली

इस फायरिंग में एक गोली नवीन के कूल्हे और दो गोली हाथ में लगीं। पूरी वारदात पीड़ित के मोबाइल में कैद हो गई। शनिवार को पीड़ित नवीन ने पुलिस को मोबाइल फुटेज सौंप दी, जिसमें नवीन की पत्नी का भाई दीपक गोली चलाता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- मथुरा से चोरी का डामर बेचने के लिए आते थे, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

नवीन की शिकायत पर दीपक, ससुर कंवरपाल और सास समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दो पिस्टल से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो