भाजपा संगठन के महामंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वाले समर्थकों को तांता लग रहा है। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। बेटे के मंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया के पिता और परिवार में खुशी का माहौल है। जिले के थाना धामपुर के रानीबाग़ कॉलोनी में अशोक कटारिया रहते है।
वहीं, गुर्जर परिवार संस्था के मैंबर सुनील नागर ने बताया कि पश्चिमी यूपी में गुर्जर निर्णायक भूमिका में होते है। लेकिन उनकी अनदेखी की जाती है। अशोक कटारिया को कैबिनेेट में शामिल करना चाहिए था। इनके अलावा नंदकिशोर गुर्जर, विधायक तेजपाल नागर व किसी अन्य को गुर्जर नेता को कैबिनेट में शामिल करना चाहिए था। भाजपा नेता सतवीर गुर्जर का कहना है कि अशोक कटारिया को मंत्रीमंडल में शामिल करना गर्व की बात है।
ये बने मंत्री कमला रानी वरुण, कपिलदेव अग्रवाल, राम नरेश अग्निहोत्री, सतीश द्विवेदी, विजय कश्यप, श्रीराम चौहान, महेश गुप्ता, गिर्राज सिंह धर्मेश, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, अनिल शर्मा, रविंद्र जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद स्वरूप शुक्ला, अजीत पाल, लाखन सिंह राजपूत, चौधरी उदयभान सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत पाल।
ये बने कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री
डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री
अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री
सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री
उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री
कमला रानी वरुण
राम नरेश अग्निहोत्री
डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री
अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री
सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री
उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री
कमला रानी वरुण
राम नरेश अग्निहोत्री
इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, नीलकंठ तिवारी, अशोक कटारिया, रवींद्र जायसवाल, श्रीराम चौहान। राज्यमंत्री महेश गुप्ता, अनिल शर्मा, आनंद स्वरूप शुक्ला, लाखन सिंह राजपूत, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, निलिमा कटियार, रमाशंकर सिंह पटेल, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अजीत सिंह पाल।