scriptNoida news: Youth arrested for killing rat by crushing it with bike | Noida news: चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला | Patrika News

Noida news: चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jul 25, 2023 10:03:54 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Noida news: नोएडा में बाइक से चूहे को कुचलकर मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की गिरफ्तार वीडियो वायरल करने के आरोप में की गई है।

Noida news: चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला
चूहे को बाइक से कुचलकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार! ये है पूरा मामला
Noida news: नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने सभी आरोपो का खंड़न करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। उसको दूसरे आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने अपने बयान में कहा कि चूहे को मारने को लेकर जैनरुद्दीन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह के कारण उसको गिरफ्तार किया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.