scriptनोएडा पुलिस की अनोखी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीट प्रणाली शुरू, जानिए क्या होगा खास | noida police launches beat policing system for women safety | Patrika News

नोएडा पुलिस की अनोखी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीट प्रणाली शुरू, जानिए क्या होगा खास

locationग्रेटर नोएडाPublished: Aug 22, 2021 10:47:28 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव में शुरू हुआ महिला बीट (Beat Policing) कार्यालय।Mission Shakti 3 के तहत शुरू हुई मुहिम। ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अधिक लाभ।

noidap.jpg
नोएडा। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं (Women Safety) का समाधान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली (Beat Policing System) का शुभारंभ किया। कोतवाली जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव में मिशन शक्ति तीन (Mission Shakti) के तहत शुरु किया गया यह जिले का पहला महिला बीट कार्यालय होगा। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान अंजू भाटी द्वारा फीता काटकर किया गया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि जो महिलाएं शिकायत लेकर थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं, उनकी समस्या बीट पर सुनी जाएगी। महिला को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें खुलकर बोलना चाहिए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस व्यवस्था से महिलाओं को सुविधा होगी। उन्हें दूर-दराज सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें

गोरखपुर जा रहे पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का कर चुके हैं ऐलान

इस दौरान एडिशनल सीपी काइम पुष्पांजलि देवी ने बताया कि मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा से महिला बीट प्रणाली लागू की गई। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपनी बीट के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने की कोशिश करेंगी। इस कार्यालय में महिला एसआइ के नेतृत्व में दो महिला सिपाही गांव में रहेंगी। सप्ताह में दो दिन बैठा करेंगी। महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। बीट कार्यालय पर करीब चार घंटे टीम रहा करेगी।
यह भी पढ़ें

रामलला की कलाई पर बंधेगी एक राखी, कान्हा के हाथों पर सजेंगी तीन राखियां

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए अधिक लाभदायक

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से समन्वय स्थापित किया जायेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा मिशन शक्ति कक्ष तैयार कराया जायेगा। महिला बीट अधिकारियों को 01 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व की ही भांति माननीय न्यायालयों में लंबित महिला संबंधी आपराधिक मामलों को चिन्हित कर सभी प्रकरणों की प्रभावी पैरवी के लिए उन्हें राजपत्रित अधिकारियों को आवंटित किया जायेगा, जिससे जल्द से जल्द इस प्रकार के महिला संबंधी अपराध में शामिल अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
https://youtu.be/qbSDxKYn3nc

ट्रेंडिंग वीडियो