scriptनोएडा शूटिंग रेंज के बाद अब सड़क का नाम भी रखा जाएगा शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर | noida shooting range and road named on shooter dadi chandro tomar | Patrika News

नोएडा शूटिंग रेंज के बाद अब सड़क का नाम भी रखा जाएगा शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jun 23, 2021 01:38:28 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

बड़ौत से दादी के गांव जाने वाली सड़क उनके नाम पर। चंद्रो तोमर के परिवार ने योगी आदित्यनाथ, धीरेन्द्र सिंह और कमिश्नर को धन्यवाद दिया।

chandro-tomar-1619781125.jpg
ग्रेटर नोएडा। सपनों को पूरा करने की चाहत अगर दिल में हो तो उसे किसी भी तरह से पूरा किया जा सकता है। सपनों की उड़ान इतनी ऊंची होती है कि उनको पूरा करने के लिए बस मन में हौसला और हिम्मत होनी चाहिए फिर आप उसे पूरा कर लेते हैं। आज हम एक ऐसी ही महिला की बात कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं शूटर दादी चंद्रो तोमर ने उस उम्र में अपने सपनों को पूरा कर के दिखाया जिस उम्र में लोग घर पर बैठकर आराम करने का सोचते हैं। उम्र के इस पड़ाव में आर भी वो बड़े बड़े युवा शूटरों को टक्कर दे रही थीं।
यह भी पढ़ें

जुलाई महीने में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, जान लें कब-कब हैं छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

शूटर दादी (Shooter Dadi Chandro Tomar) के नाम से हुई मशहूर दादी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी थीं। कोरोनावायरस महामारी ने भले ही आज उनको हमसे छीन लिया है, लेकिन लोगों के जहन में वो आज भी जिंदा हैं। जिसका जीता जातता उदाहरण है कि उनके जाने के बाद भी दादी चंद्रो तोमर को बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Noida Commissioner Alok Singh) और दूसरे भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के जेवर क्षेत्र से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh MLA) ने उनको यह सम्मान दिलवाया है।
बता दें कि इन दोनों लोगों की पहल के बाद ही राज्य सरकार ने चंद्रो तोमर को यह सम्मान दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज का नाम दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखने का ऐलान कर दिया है, साथ ही बागपत जिले की एक मुख्य सड़क का नाम भी दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा। यह पहल पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने की है। चंद्रो तोमर के परिवार ने मिलने वाले उनको इस सम्मान के लिए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
यह भी पढ़ें

योगी ही 2022 में होंगे बीजेपी का सीएम चेहरा, लगी मुहर, संजय निषाद के बदले सुर, कहा- भाजपा वादा निभाए तभी साथ

उनकी पोती शेफाली तोमर ने धन्यवाद देते हुए कहा कि,”यह काम वैसे तो हमारे जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए था, लेकिन दो बड़े प्रशंसकों ने दादी को सम्मान दिलाकर उनकी योग्यता, संघर्ष और उपलब्धियों को और ज्यादा बड़ा कर दिया है। हम लोग आलोक सिंह और धीरेंद्र सिंह के हृदय से आभारी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति श्रद्धानवत हैं। जब दादी जीवित थीं तब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया था। दादी के जीवन पर बनी फिल्म “सांड की आंख” को भी मुख्यमंत्री ने टैक्स फ्री किया था। जिसकी वजह से आम आदमी तक वह फिल्म पहुंच पाई थी। अब एक बार फिर उन्होंने दादी के जीवन और संघर्ष को बड़ा मान दिया है। जिसके लिए हम सब आभारी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो