एनपीसीएल ने शहर में बिना बाधा के बिजली आपूर्ति करने के लिए ग्रेटर नोएडा को छह डिवीजन में बांटा है। ये हैं सूरजपुर, सूरजपुर देहात, इंडस्ट्रियल एरिया, अर्बन एरिया, देहात और ग्रेनो वेस्ट डिवीजन। कंपनी के जनरल मैनेजर एसएन गांगुली का कहना है कि फाल्ट को दूर करने के लिए 175 लोगों की 32 टीमों का गठन किया गया है, जो शिकायत मिलने के बद तुरंत मौके पर जाकर फाल्ट को सही करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय शहर में 350 मेगावाट बिजली की मांग है जबकि आपूर्ति 360 मेगावाट की हो रही है। इसके अलावा कंपनी के पास 400 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। इसको देखते हुए उन्होंने दावा किया कि दिवाली तक शहर के लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई होगी।