scriptVIDEO: घर लौट रहे शख्स के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान | one died in road accident | Patrika News

VIDEO: घर लौट रहे शख्स के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 23, 2019 02:19:18 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. डयूटी के बाद घर लौट रहा था शख्स . अस्पताल में पुलिस ने कराया एडमिट. डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित
 

vb.png
ग्रेटर नोएडा. दादरी कस्बे में देर रात अपने घर लौट रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने उसे दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दादरी कस्बे के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज के पास नरेश नाम का व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। नरेश दादरी से अपने घर चिटहेरा जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नरेश को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो