scriptVIDEO: इन बंटी और बबली के कारनामे सुन हैरान रह जाएंगे आप, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, चढ़े हत्थे | police arrested by bunty aur babli with ganja in greater noida | Patrika News

VIDEO: इन बंटी और बबली के कारनामे सुन हैरान रह जाएंगे आप, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, चढ़े हत्थे

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 15, 2019 10:17:44 am

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल. दिल्ली, यूपी और बिहार तक फैला है इनका नेटवर्क. छात्रों को करते थे टारगेट
 

ba.png
नोएडा. बिहार से दिल्ली एनसीआर तक गांजे की तस्करी करने वाले बंटी और बबली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से करीब 4 लाख की कीमत का 18 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि येे दोनों बंटी और बबली बिहार से गांजा लाकर ग्रेटर नोएडा बेचते थे। उसके बाद अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया करते थे। इनका टारगेट एजूकेशनल हब था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सत्यदेव व ज्योत्सना पति-पत्नी है। दोनों मादक पदार्थो की तस्करी बंटी और बबली की स्टाइल में किया करते हैं। बिहार से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचते है। पुलिस ने इन्हें सेक्टर—144 के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। ये दोनों दादरी में किसी को बेचने के लिए जा रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। छात्र—छात्राओं को नशे की आदत डालने के लिए गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते हैं।
बताया गया है कि ये दोनों बंटी और बबली बिहार, दिल्ली और यूपी में गांजा की तस्करी किया करते हैं। तीनों राज्यों की पुलिस को चकमा देकर गांजा की तस्करी में लगे हुए थे। सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह—जगह दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो