script‌शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हत्या: अमरोहा का लड़का, कानपुर की लड़की; पहले गले लगाया, फिर सिने में मारी गोली | shiv-nadar-university-student-shoots-dead-girl-later-kills-himself-in- | Patrika News

‌शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हत्या: अमरोहा का लड़का, कानपुर की लड़की; पहले गले लगाया, फिर सिने में मारी गोली

locationग्रेटर नोएडाPublished: May 18, 2023 05:59:07 pm

Submitted by:

Krishna Pandey

shiv nadar university Student Murder : दोनों छात्र और छात्रा शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशियोलॉजी (BA Sociology) के स्टूडेंट थे। लड़के का नाम अनुज था। लड़की कानपुर की थी।

love_story_gale_lagna.jpg

शिव नाडर यूनिवर्सिटी में लड़की के मर्डर की ये घटना 18 मई को हुई।

ग्रेटर नोएडा में शिव नाडर यूनिवर्सिटी (shiv nadar university) की छात्रा की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। गोली मारने वाला आरोपी छात्र अमरोहा का है। मरने वाली लड़की कानपुर की थी। शिव नादर यूनिवर्सिटी (shiv nadar university) में कानपुर की रहने वाली लड़की पढ़ाई करती थी। इसी कॉलेज में आरोपी लड़का भी था। कहा जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की के सीने में दो गोली मारी। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने खुद को भी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे लड़के की भी मौत हो गई।
अमरोहा का रहने वाला था लड़का, बीए में था पढ़ता
शिव नाडर यूनिवर्सिटी में लड़की के मर्डर की ये घटना 18 मई को हुई। दोनों छात्र और छात्रा शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशियोलॉजी (BA Sociology) के स्टूडेंट थे। लड़के का नाम अनुज था। वो मूलरूप से अमरोहा के धनौरा का रहने वाला था। अनुज के पिता का नाम लोकेश सिंह है। वहीं, लड़की कानपुर की थी। दोनों में कई साल पुरानी दोस्ती थी।
दोनों में पुरानी गहरी दोस्ती थी
पुलिस का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में आने से पहले दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। लेकिन कुछ समय में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए दोनों एक दूसरे को समझाने के लिए मिले थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान डाइनिंग ह़ॉल के सामने पहले गले मिले और फिर गोली मार दी।
बॉयज हॉस्टल के कमरे में आकर लड़के ने खुद को गोली मारी
पुलिस ने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी लड़का तुरंत वहां से पिस्टल लेकर निकल गया। डर की वजह से किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद अनुज अपने बॉयज हॉस्टल में पहुंचा। वो हॉस्टल के रूम नंबर-328 में पहुंचा और खुद को गोली मार ली। अनुज ने कनपटी पर गोली मारी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह घायल था। उसे तुरंत यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिवार को सूचना दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो