ग्रेटर नोएडा

गठबंधन के बाद इस सपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, हत्या का मामला दर्ज

दादरी के ट्रॉसपोटर की अपहरण के बाद हत्या के मामले में सपा नेता का नाम सामने आया है

ग्रेटर नोएडाJan 22, 2019 / 11:07 am

virendra sharma

ग्रेटर नोएडा. दादरी के ट्रॉसपोटर की अपहरण के बाद हत्या के मामले में सपा नेता का नाम सामने आया है। दादरी कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सपा के दादरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रॉसपोर्टर का शव अलीगढ़ में मिला था। पुलिस मामले की जांच जमीनी रंजिश के एंगल से भी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दादरी के गढ़ी गांव के रहने वाले रमेश कटारिया का ट्रॉसपोर्ट का कार्य था। उनका छोटा भाई बलेश्वर कटारिया दादरी नगर पालिका परिषद में सभासद हैं। बलेश्वर ने बताया कि 4 जनवरी को रमेश टाटा मैजिक बेचने के लिए गए थे। लेकिन उसके बाद में वापस नहीं लौटे। वापस न लौटने पर 6 जनवरी को दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उनका शव अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला था। बाद में पुलिस ने डेडबॉडी का अंतिम संस्कार लावारिश मेें कर दिया। हत्या के मामले में मृतक के बेटे कृष्ण कटारिया ने सपा नेता रामटेक कटारिया, कपिल, प्रवीन, शुभम, भोपाल व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामटेक कटारिया सपा का दादरी विधानसभा अध्यक्ष है। बताया गया है कि दोनों के परिवार का गढ़ी गांव में खेत है, जमीन बंटवारे को लेकर दोनों के बीच में विवाद चल रहा था। दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दादरी विधानसभा अध्यक्ष रामटेक कटारिया का कहना है कि हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषी को जेल भेजा जाना चाहिए।
 

 

Home / Greater Noida / गठबंधन के बाद इस सपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, हत्या का मामला दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.