जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे की आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर जीरो प्वाइंट से 32.700 किलोमीटर पर रॉन्ग साइड से आ रही डबल डेकर बस ने बोलेरो पिकअप में टक्कर मार दी। इस दौरान गाडी में बैठे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम पप्पू पुत्र राजदेव प्रसाद (उम्र 32 वर्ष) और धनंजय कुमार पुत्र रनविजय शर्मा है। दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक धनंजय इंडियन आर्मी में कमांडिंग ऑफिसर थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।