scriptबिसाहड़ा: मुख्‍यमंत्री की सभा में सबसे आगे बैठा अखलाक हत्‍याकांड का आरोपी, योगी-योगी के नारे लगाए- देखें वीडियो | UP CM Yogi Adityanath Rally In Dadri Bisahda Village | Patrika News

बिसाहड़ा: मुख्‍यमंत्री की सभा में सबसे आगे बैठा अखलाक हत्‍याकांड का आरोपी, योगी-योगी के नारे लगाए- देखें वीडियो

locationग्रेटर नोएडाPublished: Apr 01, 2019 09:37:55 am

Submitted by:

sharad asthana

– मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दादरी के बिसाहड़ा में की जनसभा
– कहा- बिसाहड़ा में मॉब लिंचिंग कांड के तथ्यों को सपा ने दबाने का प्रयास किया था
– बोले- हमारी सरकार ने एक साथ ताकत से सभी बूचड़खानों को बंद करवाया

greater noida

बिसाहड़ा: मुख्‍यमंत्री की सभा में सबसे आगे बैठा अखलाक हत्‍याकांड का आरोपी, योगी-योगी के नारे लगाए- देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। मॉब लिंचिंग के बाद दादरी का गांव बिसाहड़ा देश-विदेश में सुर्ख़ियों में आ गया था। गोवंश का मांस रखने के आरोप में इस गांव में अखलाक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्‍या कर दी थी। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ने यहां चुनावी सभा कर मामले को गरमा दिया है। रविवार को हुई सभा में उन्‍होंने विपक्षी पार्टियों पर बिसाहड़ा कांड के तथ्यों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। जिस समय मुख्यमंत्री ये आरोप लगा रहे थे, उस समय अखलाक की हत्या का एक आरोपी पहली पंक्ति में बैठकर नारेबाजी कर रहा था।
यह भी पढ़ें

बिसाहड़ा अपने शौर्य और पराक्रम के लिए जाना जाता है- सीएम योगी

सीएम ने सपा पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा में अखलाक हत्‍याकांड का आरोपी विशाल राणा पहली पंक्ति में बैठा हुआ था। सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बिसाहड़ा अपने शौर्य और पराक्रम के लिए जाना जाता है। बिसाहड़ा में हुए मॉब लिंचिंग कांड के तथ्यों को समाजवादी पार्टी (सपा) ने दबाने का प्रयास किया था। यह कौन नहीं जानता कि बिसाहड़ा के अंदर क्या हुआ। कौन नहीं जाता कि किस शर्मनाक तरीके से सपा ने उस समय यहां की जनता की भावनाओं को दबाने का प्रयास किया। हमारी सरकार ने एक साथ ताकत से सभी बूचड़खानों को बंद करवाया और प्रदेश में अवैध कटान पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा के लोगों के साथ सरकार खड़ी है। जिस समय सीएम योगी यह बात बोल रहे थे उस समय विशाल राणा योगी-योगी के नारे लगा रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो