scriptUP police raid and caught Nigerian in noida | यूपी पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे नाइजीरियन उस्तादों को पकड़ा, रेड पड़ते ही बेड के अंदर छिप गए थे आरोपी | Patrika News

यूपी पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे नाइजीरियन उस्तादों को पकड़ा, रेड पड़ते ही बेड के अंदर छिप गए थे आरोपी

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jun 03, 2023 10:09:05 pm

Submitted by:

Neel Kamal

Greater Noida: ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज थाना कासना क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में पुलिस ने अभियान चलाकर विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया। इस दौरान आसपास के लोगों से विदेशियों के बारे में फीडबैक भी लिया गया।

Greater Noida
Greater Noida
Greater Noida: एडीसीपी अशोक कुमार के निर्देशन में आज कासना पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने ओमीक्रॉन-1 सेक्टर में रहने वाले विदेशियों के दस्तावेजों की। जांच पड़ताल की इस दौरान यहां रह रहे विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा की गहनता से जांच की गई। सत्यापन के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने आस-पड़ोस के लोगों से विदेशी नागरिकों के व्यवहार और उनकी दिनचर्या के बारे में भी फीडबैक लिया। संदेह होने पर कई विदेशी नागरिकों को से पूछताछ भी की गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.