UPSC Topper Ishita Kishore: ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता किशोर को कहां मिले कितने नंबर, देखें मार्क्स
ग्रेटर नोएडाPublished: May 28, 2023 05:33:37 pm
UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। इसमें टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर के नंबर्स भी हैं।
UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह खबर बड़े काम आने वाली है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने 2022 की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए हैं। इसमें पूरे देश में टॉप करने वाली इशिता किशोर को कुल 1094 नंबर मिले हैं। अब हम आपको यह बताएंगे कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने के लिए कुल कितने अंक लाना जरूरी है। साथ ही यह परीक्षा कितने अंकों की होती है। इसके लिए क्या करना जरूरी है तो आइए शुरू करते हैं...