UP weather Update: UP में बुधवार रात सदी की तीसरी सबसे गर्म रात, कल से होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
ग्रेटर नोएडाPublished: Jul 21, 2023 01:31:56 pm
UP weather Update: UP में Monsoon बदल गया। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद मौसम बदल जाएगा। 23 घंटे झमाझम बारिश होगी। 34 शहरों में Yellow अलर्ट जारी किया है।
UP weather Update: दो-चार रोज पहले बारिश से नए-नए रिकॉर्ड बनाने वाले यूपी में गर्मी और उमस से डेरा डाल रखा है। कभी धूप तो कभी बादल से रिकॉर्ड दर्ज किया है। गर्मी का आलम ये है बुधवार रात इस सदी की अब तक की तीसरी सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अब तक के न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान इस सदी में तीसरी बार 30 के करीब पहुंचा। इससे पहले एक जुलाई 2021 को 30.3 डिग्री सेल्सियस और 8 जुलाई 2018 को 30 डिग्री दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान।