Yamuna Expressway पर 15 दिसंबर के बाद इससे ज्यादा तेज दौड़ाई गाड़ी तो होगा चालान
Highlights
- 15 December से जताई जा रही है घने कोहरे की आशंका
- 15 दिसंबर से रफ्तार की नई सीमा फॉलो करने के आदेश
- 15 फरवरी तक लागू रहेगी यह नई गति सीमा

ग्रेटर नोएडा। सर्दी (Winter) का मौसम शुरू हो चुका है। 15 दिसंबर (December) से घने कोहरे (Fog) की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर रफ्तार पर लगाम लगाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने 15 दिसंबर से रफ्तार की नई सीमा फॉलो करने के आदेश दिए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Video: Priyanka Gandhi Vadra के घर में घुसने वाली संदिग्ध कार मेरठ के इस कांग्रेस नेता की निकली
कई हादसे हो चुके हैं यमुना एक्सप्रेस-वे पर
दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज गति के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर सर्दी के मौसम में हुए हैं। कोहरे के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे जानलेवा हो जाता है। इसको देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। 15 दिसंबर से हल्के वाहनों जैसे कार या बाइक की गति सीमा घटाकर 80 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। पहले यह 100 किमी प्रति घंटे थी। इसके साथ ही भारी वाहनों की गति सीमा 60 किमी प्रति घंटे तय की गई है, जो पहले 80 थी।
यह भी पढ़ें: Noida: 38 रुपये किलो मिल रही है प्याज, ज्यादा दाम लेने वाले की इस नंबर पर करें शिकायत
बोर्ड लगाकर भी लोगों को किया जाएगा सतर्क
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में जेपी इंफ्राटेक कंपनी के अधिकारियों को बता दिया गया है। तय गति सीमा से तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेव-वे पर कई जगह बोर्ड लगाकर भी लोगों को सतर्क किया जाएगा। यह गति सीमा 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
अब पाइए अपने शहर ( Greater Noida News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज