script

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर महंगा हुआ सफर, जानिये नई टोल दरें

locationग्रेटर नोएडाPublished: Sep 27, 2021 11:59:33 am

Submitted by:

lokesh verma

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर अब बस, ट्रक, एलसीवी, एमएवी और एससीएम वाहनों को चुकाना होगा अधिक टोल टैक्स।

ग्रेटर नोएडा. Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा, आगरा और लखनऊ आदि जाने वालों का सफर महंगा कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। नई टोल दरों (Toll Tax) के अनुसार, अब बस, ट्रक, एलसीवी, एमएवी और एससीएम वाहनों को जेवर से आगरा तक 15 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर शनिवार रात से बढ़ी टोल दरें (Toll Tax Increased) लागू कर दी गई हैं। अब बढ़ी दरों के साथ टोल टैक्स वसूला जा रहा है। हालांकि कार, वैन, जीप और दो पहिया या तिपहिया वाहनों को राहत दी गई है। उनके टोल टैक्स पुरानी दरों से ही वसूले जा रहे हैं।
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे एक बार फिर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। अब एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक, एलसीवी, एमएवी और एससीएम वाहनों (भारी वाहनों) को अधिक टैक्स देना होगा। बता दें कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे तीन टोल प्लाजा आगरा, मथुरा और जेवर पड़ते हैं। शनिवार से लागू हुई नई दरों के अनुसार अब तीनों टोल पर कमर्शियल वाहन को पांच-पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे। यानी कुल 15 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने कमर्शियल वाहनों पर 5 पैसे से लेकर 15 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त टैक्स बढ़ाया है। इस तरह अब 10 किलोमीटर पर 1.50 रुपये और 20 किलोमीटर पर 3 रुपये अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा। यानी 100 किलोमीटर तक का सफर करने पर 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
कार और बाइक को राहत

आगरा टोल प्लाजा प्रभारी तुलसीराम गुर्जर के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी हुई टोल दरें शनिवार रात से लागू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बाइक और कार को फिलहाल इस दायरे से बाहर रखा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो