खाड़ी देश

सऊदी अरब में 11 शहजादे गिरफ्तार, ये है कारण…

 
सभी को रियाद की अल-हेयर जेल में रखा गया है।

नई दिल्लीJan 06, 2018 / 09:06 pm

Navyavesh Navrahi

दुबई। हाल ही में राजस्व में घाटे की भरपाई के लिए वैट लागू करने वाले सऊदी अरब में 11 राजकुमारों को गिरफ्तार करने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इन राजकुमारों के बिजली और पानी के बिलों की पेमेंट रोक दी थी। इसी का विरोध करने के लिए वे राजमहल के बाहर एकत्र हुए थे। उन्हें वहां से हटने को कहा गया, लेकिन वे नहीं हटे। इसके बाद नेशनल गार्ड ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अब इनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
क्या है मामला?

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- राजकुमार शाही महल के बाहर इकट्‌ठे होकर एक राजसी आदेश को खत्म करने की मांग कर रहे थे। साथ ही मौत की सजा पाए अपने एक रिश्तेदार के लिए सजा में छूट की मांग भी कह रहे थे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि राजकुमारों को बताया गया कि उनकी मांगें उचित नहीं हैं। इस पर भी जब वे महल से नहीं हट, तो उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया गया।
अल-हेयर जेल में रखा गया है

सरकार से जुड़ी एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार- सभी राजकुमारों राजधानी रियाद की अल-हयर जेल में रखा गया है। इसमें अपराधियों, चरमपंथियों और अलकायदा के आतंकवादियों को रखा जाता है। फिलहाल इस बारे में सऊदी अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
शाही परिवार की सुविधाओं में की गई है कटौती

बता दें कि दुनिया के सबसे बड़ा तेल निर्यातक सऊदी अरब में पिछले कुछ साल से क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है। इससे देश को राजस्व में कमी से जूझना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए हाल ही में कई तरह के सुधारों को लागू किया गया है। राजस्व की कमी की भरपाई के लिए कुछ वस्तुओं पर वैल्यु एडेड टैक्स (वैट) भी लगाया गया है। कई चीजों पर सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है। साथ ही शाही परिवार की कई सुविधाओं में भी कटौती की गई है।
पिछले साल भी गिरफ्तार किए थे राजकुमार

बता दें, पिछले साल भी भ्रष्टाचार के आरोप में सऊदी अरब के कुछ राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सऊदी सरकार के पदाधिकारी भी शामिल थे। इन्हें रियाद के फाइव स्टार होटल रिट्ज में रखा गया था।

Home / world / Gulf / सऊदी अरब में 11 शहजादे गिरफ्तार, ये है कारण…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.