scriptईरान में कोरोना वायरस से बचने के लिए मेथनॉल पिया, 300 लोगों की मौत | 300 people die in Iran drinking methanol | Patrika News

ईरान में कोरोना वायरस से बचने के लिए मेथनॉल पिया, 300 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2020 08:51:10 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

1000 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं।
144 नए मौत के मामले सामने आए।
32,300 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं

drinking methonal
तेहरान। ईरान में कोरोना का कहर जारी है। हालात ये हैं कि लोग डर के मारे अफवाहों पर विश्वास कर ले रहे हैं और अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। ताजा मामले में यहां पर लोगों में अफवाह फैल गई है कि मेथनॉल पीने से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है। इसे पीने से अब तक 1000 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें से 300 सौ लोग मर चुके हैं। ईरान सरकार ने यहां पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Coronavirus: दुबई में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना, 468 मरीज पॉजिटिव पाए गए

तेहरान में शुक्रवार को कोरोनो वायरस के 144 नए मौत के मामले सामने आए हैं। यहां पर अब तक कुल 2,378 लोगों की मौत हो चुकी है। 2,926 नए मामलों की पुष्टि की गई है। कुल 32,300 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। ईरान में सोशल मीडिया पर कोरोना से लड़ने के लिए कई अफवाहें फैल रही हैं। लोग इन संदेशों के बहकावे में आ रहे हैं। यहां पर लोग सरकार के प्रयासों और संदेशों को बिल्कुल नजरअंदाज कर रहे हैं।
ओस्लो में क्लिनिकल टॉक्सिकोलॉजिस्ट डॉ नॉट एरिक होव्डा का कहना है कि मेथनॉल एक जहरीला पदार्थ है। लोग कोरोना से बचने के लिए घातक चीजों के असर को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरस फैल रहा है और लोग बस मर रहे हैं। इस डर से लोगों में अंधविश्वास घर कर गया है। हाल ही में एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें लोग मस्जिद के दरवाजे को चाटते दिखे। लोगों का माना था कि इस तरह से वह कोरोना को दूर भगा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो