scriptईरान के दक्षिणी हिस्से में मिला तेल का भंडार, 53 अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना | 53 billion barrels of new oil reserves discovered in Iran | Patrika News

ईरान के दक्षिणी हिस्से में मिला तेल का भंडार, 53 अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2019 10:33:47 am

Submitted by:

Mohit Saxena

नया तेल भंडार ईरान के खुजेस्तान प्रांत में मिला है
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के अनुसार इससे तेल भंडार क्षमता में 34 प्रतिशत का इजाफा होगा

oil barrel
तेहरान। ईरान के दक्षिणी हिस्से में कच्चे तेल का एक नया भंडार मिला है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को घोषणा की कि यहां 53 अरब बैरल का कच्चा तेल होने की संभावना जताई गई है। इससे ईरान के कच्चा तेल भंडार में एक तिहाई से अधिक की वृद्ध होगी।
मीडिया में अपने संबोधन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि नया तेल भंडार ईरान के खुजेस्तान प्रांत में मिला है। यह 2400 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। यह क्षेत्र लगभग 200 किलोमीटर की दूरी में 80 मीटर की गहराई तक है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से ईरान के लोगों के लिए तोहफा है। इस खोज के बाद ईरान की स्थापित कच्चा तेल भंडार क्षमता में 34 प्रतिशत का इजाफा होगा। अब ईरान की स्थापित कच्चा तेल भंडार क्षमता 155.6 अरब बैरल होने का अनुमान है।
वैश्विक शक्तियों के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहने के बाद अमरीकी प्रतिबंधों के चलते ईरान का ऊर्जा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो