scriptलंदन की महिला ने फेसबुक पर किया आपत्तिजनक कमेंट, दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार | A London woman wrote offensive comments on Facebook,Dubai police arrested | Patrika News

लंदन की महिला ने फेसबुक पर किया आपत्तिजनक कमेंट, दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 08, 2019 12:23:29 pm

Submitted by:

Anil Kumar

लंदन की रहने वाली 55 वर्षीय एक महिला ने अपने पूर्व पति को लेकर फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक कमेंट।
महिला अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन से दुबई जा रही थीं।
यूएई में सोशल मीडिया को लेकर सख्त कानून है।

लंदन की रहने वाली लालेह शाहरवेश

लंदन की एक महिला ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक कमेंट, दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हवाई अड्डे पर लंदन की रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। यह महिला अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थी। महिला पर सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में दो मुकदमें चल रहे थे, जो कि उन्होंने 2016 में अपने पति के पुनर्विवाह की तस्वीरों पर पोस्ट की थी। महिला की पहचान लालेह शाहरवेश के तौर पर हुई है।

Facebook ‘फर्जी खबरों’ पर लगाम के लिए कर सकता है पत्रकारों की भर्ती, नहीं लिखवाएगा खबर लेकिन…

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दुबई में हिरासत में लिए जाने के बाद शुरूआती जांच-पड़ताल में पुलिस को पता चला कि लंदन की रहने वाली 55 वर्षीय लालेह शाहरवेश ने अपने पूर्व पति से 18 वर्ष पहले शादी की थी, उस दौरान व आठ महीने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में भी रही थी। इसके बाद जब वह अपनी बेटी के साथ वापस यूनाइेड किंगडम (इंग्लैंड) लौटी तो उसका पति वहीं (यूएई) में ही रूक गया और फिर दोनों के बीच तलाक हो गया। हालांकि शाहरवेश ने अपने पूर्व पति को ढूंढ़ निकाला जब उन्होंने फेसबुक पर एक दूसरी शादीशुदा महिला के साथ उनकी तस्वीर देखी। फेसबुक तस्वीरों पर शाहरवेश ने फारसी भाषा में दो कमेंट किए। जिसमें से एक में उन्होंने लिखा ‘मुझे उम्मीद है कि आप जहन्नम में जाओगे। लानत है तुम पर। आपने मुझे इस ‘horse’ के लिए छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि शाहरवेश और उनकी 14 वर्षीय बेटी अपने पति और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 मार्च को यूएई के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही व दुबई एयरपोर्ट पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जब दुबई एयरपोर्ट पर शाहरवेश को गिरफ्तार कर लिया गया तो उनकी बेटी वापस लंदन लौट गई। शाहरवेश के पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से से हो गई थी।

जायेद मेडल से सम्मानित होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया आभार, ट्विटर पोस्ट में किया शुक्रिया

UAE में क्या है सोशल मीडिया के नियम?

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में सोशल मीडिया को लेकर सख्त नियम हैं। यूएई के साइबर क्राइम नियम के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के लिए मानहानि जैसे बयान लिखने या बोलने पर जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है। दुबई पुलिस ने शाहरवेश को साइबर क्राइम अपराध के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्रिटेन में रहते हुए फेसबुक पर इस तरह की आपत्तिजनक कमेंट लिखने के बावजूद शाहरवेश को दो वर्ष की जेल और £50,000 जुर्माना भी हो सकती है। मालूम हो कि शाहरवेश के पूर्व पति की नई पत्नी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो