scriptईरान के खतरे से निपटने में सऊदी अरब की मदद करेगा अमरीका | America will help UAE to fight against Iran, if war happens | Patrika News
खाड़ी देश

ईरान के खतरे से निपटने में सऊदी अरब की मदद करेगा अमरीका

अमरीका ने आशंका जताई कि ईरान प्रतिबंध हटते ही पैसों का इस्तेमाल कुटिल गतिविधियों के लिए कर सकता है

Sep 03, 2015 / 12:11 pm

सुनील शर्मा

Barack Obama

Barack Obama

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सऊदी अरब के शाह को आश्वासन दिया है कि ईरान से किसी भी किस्म की सुरक्षा चुनौती का सामना करने में अमेरिका उनकी मदद करेगा। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि अमरीका सऊदी अरब को ईरान से होने वाले किसी भी खतरे से निपटने में मदद देगा। शुक्रवार को सऊदी अरब के शाह वाशिंगटन की यात्रा पर आने वाले हैं। नए परमाणु समझौते की मदद से ईरान इस क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप उभर सकता है।



ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार बेन रोड्स ने संवाददाताओं से कहा “हम सऊदी अरब की यह चिंता समझते हैं कि अगर ईरान पर से प्रतिबंध हटा लिए गए और उसकी अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई तो वह उसके लिए खतरा बन सकता है। अमरीका का मानना है कि ईरान अपनी पूंजी पर रोक हटते ही देश की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में जुट जाएगा।”

रोड्स ने आशंका जताई कि ईरान प्रतिबंध हटते ही पैसों का इस्तेमाल कुटिल गतिविधियों के लिए कर सकता है लेकिन ओबामा ने साफ कर दिया है कि ऎसी स्थिति में अमरीका ईरान के पड़ोसी देशों की हरसंभव मदद करेगा। खाड़ी के सुन्नी देश ईरान पर यमन, सीरिया और इराक में हिंसा भड़काने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं कुछ अन्य देशों का कहना है कि खाड़ी के देश क्षेत्रीय विवाद फैलाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।


Home / world / Gulf / ईरान के खतरे से निपटने में सऊदी अरब की मदद करेगा अमरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो