scriptबगदाद: सरकार विरोधी प्रदर्शन में झड़प के दौरान 15 लोग घायल | Baghdad: 15 people injured during clash in anti-government protest | Patrika News

बगदाद: सरकार विरोधी प्रदर्शन में झड़प के दौरान 15 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 24, 2020 03:44:55 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस,स्मोक का उपयोग करना पड़ा
झड़प के दौरान सुरक्षाबल के कई सदस्य भी चोटिल हुए

bagdad

बगदाद में प्रदर्शनकारियों की मुठभेड़।

बगदाद। इराक (Iraq) के बगदाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।भीड़ को हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर दिया गया।
मेलानिया ट्रंप से पहले अमरीका की कितनी फर्स्ट लेडी आ चुकी हैं हिंदुस्तान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झड़पें रविवार शाम को उस समय हुईं, जब प्रदर्शनकारियों ने बगदाद (Bagdad) शहर में अल-खलानी स्क्वायर पर कब्जा कर हंगामा करने कोशिश की। सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस, स्मोक का उपयोग करना पड़ा और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
अधिकारी के अनुसार झड़पों में 15 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, वहीं सुरक्षाबल के कई सदस्य भी चोटिल हुए। अक्टूबर 2019 के बाद से मध्य और दक्षिणी इराक में बगदाद और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी व्यापक सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और अधिक रोजगार के अवसरों की मांग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो