scriptहर महीने 50 लाख रुपए कमाता है ये भिखारी,जानिए कैसे | Beggar caught with over Dh270,000 in Dubai | Patrika News

हर महीने 50 लाख रुपए कमाता है ये भिखारी,जानिए कैसे

Published: Apr 14, 2016 05:30:00 pm

दुबई में हाल ही में ऐसा भिखारी पकड़ा गया है जो हर महीने 2.70 लाख
दिरहम(73,500 डॉलर) कमाता है। ये राशि करीब 50 लाख रुपए के बराबर है।

Beggar

Beggar

दुबई। दुबई में हाल ही में ऐसा भिखारी पकड़ा गया है जो हर महीने 2.70 लाख दिरहम(73,500 डॉलर) कमाता है। ये राशि करीब 50 लाख रुपए के बराबर है। दुबई नगरपालिका के निरीक्षकों ने इस साल की तिमाही में 59 भिखारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ऐसा भिखारी है जो प्रतिमाह 2.70 लाख दिरहम जुटा लेता है।

स्थानीय मार्केट सेक्शन के प्रमुख फैजल अल बदियावी ने इसकी पुष्टि की है। ये गिरफ्तारियां नगरपालिका द्वारा अमीरात की पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद दुबई में भीख मांगने से रोकना है। बदियावी ने बताया कि भिखारियों के पास से पासपोर्ट और बिजनेस व टूरिस्ट वीजा भी मिले।

ज्यादातर भिखारी देश में तीन माह के वीजा के साथ कानूनी रूप से दाखिल हुए थे। उन्होंने ऐसा देश में रहकर ज्यादा पैसा कमाने के लिए किया। भिखारियों की जुमे के रोज ज्यादा कमाई होती है। इस दिन भिखारी मस्जिदों के सामने लाइन में खड़े रहते हैं,जहां नमाज के लिए आने वाले लोग उन्हें पैसा देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो