scriptसऊदी: 13 साल की उम्र में गिरफ्तार युवक को नहीं दी जाएगी फांसी | Boy Arrested When He Was 13 Won't Be Executed: Saudi | Patrika News

सऊदी: 13 साल की उम्र में गिरफ्तार युवक को नहीं दी जाएगी फांसी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 16, 2019 09:15:59 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मुर्तजा पर सऊदी में अस्थिरता फैलाने व आतंकी संगठन से जुड़े होने का है आरोप।
मुर्तजा को सितंबर 2014 में हिरासत में लिया गया था।

मुर्तजा कुरैरिस

सऊदी: 13 साल की उम्र में गिरफ्तार युवक को नहीं दी जाएगी फांसी

रियाद। सऊदी अरब ( Saudi Arabia ) के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के एक युवक को फांसी नहीं दी जाएगी और 2022 तक रिहा किया जा सकता है। 13 साल की उम्र में युवक को गिरफ्तार किया गया था। सऊदी के एक अधिकारी ने शनिवार को समाचार एजेंसी रॉयटर से बातचीत करते हुए बताया।

अधिकारी के अनुसार, मुर्तजा कुरैरिस को सितंबर 2014 में हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से 12 साल की जेल की सजा मिली है। हालांकि अब उसे फांसी नहीं दी जाएगी। फिलहाल सजा अपील के अधीन है।

ईरान को लग सकता है बड़ा झटका, सऊदी ने GCC सम्मेलन में विश्व समुदाय से की कार्रवाई की मांग

मुर्तजा कुरैरिस पर कई अपराधों में शामिल होने का आरोप

मुर्तजा को सरकार विरोधी प्रदर्शन, आतंकी संगठन से जुड़ने और सुरक्षा बलों पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावे उनपर कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि मुर्तजा ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

मुर्तजा ने दावा किया था कि दबाव के कारण उन्होंने सभी गुनाह को कबूल कर लिया था। ह्यूमन राइट्स एक्सपर्ट्स ने आशंका जाहिर की थी कि 18 साल के हो चुके मुर्तजा को फांसी दी जा सकती है। मुर्तजा को यह सजा कथित तौर पर उन अपराधों के लिए दी जाएगी, जो उसने महज 10 वर्ष की उम्र में किए थे।

10 साल की उम्र से ही सऊदी अरब सरकार की आंखों में किरकिरी बन गया था ये बच्चा, गिरफ्तारी के बाद अब मौत की सज़ा

अंतर्राष्ट्रीय जांच के दायरे में रियाद

सऊदी अरब की ओर से लगातार कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसको लेकर अब रियाद अंतर्राष्ट्रीय जांच के दायरे में आ गया है।

पिछले साल अक्टूबर में पत्रकार जमाल खशोगी ( Jamal Khashoggi ) की हत्या और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की नजरबंदी के बाद से रियाद अपने मानवाधिकारों के रिकॉर्ड को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच के दायरे में आ गया है।

ऑस्ट्रिया की सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने वियना में धार्मिक संवाद के लिए एक सऊदी-वित्त पोषित केंद्र को बंद करने की योजना बनाई, क्योंकि संसद ने आग्रह किया कि कुरैरिस के संभावित निष्पादन को रोकने की कोशिश की जाए।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो